यूपी। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा हलियापुर के पास 89.5 किलोमीटर माइलस्टोन पर हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टक्कर काफिले के पीछे चल रहे वाहनों के बीच हुई। हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित बताए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी सोमवार सुबह करीब 7 बजे अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए थे। वह वर्ष 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई के सिलसिले में सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में पेश होने जा रहे थे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे के बाद काफिले के पीछे चल रहे वाहनों की टक्कर की जानकारी सामने आई है। फिलहाल हादसे के कारणों और किसी के घायल होने को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।