पति को छोड़ने महिला के पास गिड़गिड़ाती रही असली पत्नी, प्यार में अंधे दोनों नहीं पसीजे

AI image

गोरखपुर। पीपीगंज में एक महिला की तीन शादियों के बाद अपने चौथे प्रेमी के साथ रहने की जिद ने थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। खास बात यह है कि महिला का चौथा प्रेमी भी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। गुरुवार को मामला पुलिस के सामने पहुंचा तो प्रेमी की पत्नी भी अपने बच्चों और परिवार का हवाला देते हुए पति को छोड़ने की महिला से गुहार लगाती रही। हालांकि, महिला और उसका प्रेमी एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज नगर के एक वार्ड निवासी करीब 30 वर्षीय महिला की पहली शादी के लगभग दो साल बाद उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन कुछ समय बाद दूसरे पति की भी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने संतकबीरनगर जिले में तीसरी शादी की।

तीसरी शादी के करीब चार महीने बाद महिला मायके आई थी। करीब एक महीने तक मायके में रहने के बाद वह ससुराल जाने के लिए निकली, लेकिन वहां नहीं पहुंची। महिला की मां की शिकायत पर पीपीगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। करीब छह महीने बाद पुलिस ने महिला को उसके चौथे प्रेमी के साथ बरामद कर थाने पहुंचाया।

प्रेमी की पत्नी भी पहुंची थाने

महिला के थाने पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद उसके चौथे प्रेमी की पत्नी भी वहां पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। प्रेमी की पत्नी ने अपने दो बच्चों और परिवार का हवाला देते हुए महिला से पति को छोड़ने की अपील की, लेकिन महिला और उसका प्रेमी साथ रहने की बात पर अड़े रहे। वहीं, महिला का तीसरा पति उसे दोबारा साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने और मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

कस्बा इंचार्ज आदित्य सिंह के मुताबिक, महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *