जांजगीर-चांपा। एसपी ऑफिस द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक 4 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा आज आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अशोक वैष्णव को थाना प्रभारी चांपा के पद से हटाकर रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। वहीं सउनि बाबूलाल दिवाकर को थाना चांपा से रक्षित केंद्र जांजगीर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह निरीक्षक कमलेश शेंडें को थाना प्रभारी सारागांव से हटाकर थाना प्रभारी चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि *निरीक्षक प्रमोद कश्यप, जो यातायात शाखा में पदस्थ थे, उन्हें *थाना प्रभारी सारागांव बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।