बिलासपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर वायरल हो रहे एक वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक युवक सिम्स अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में पदस्थ स्टाफ के साथ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी-चमकी देकर भयभीत करता दिखाई दे रहा था।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच करते हुए उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान की। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान प्रियांशु मिश्रा, पिता दीपक मिश्रा, उम्र 22 वर्ष, निवासी सरजू बगीचा, सिविल लाइन, बिलासपुर के रूप में हुई।
Instagram पर वायरल हुआ था वीडियो
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सिम्स अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में तैनात स्टाफ के साथ युवक द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल और धमकी दिए जाने का मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान की।
पुलिस ने लिया संज्ञान
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना बताया गया है।