धमतरी में 490 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं को मिलेगा अवसर

धमतरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी द्वारा 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 11ः00 से शाम 04ः00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टर कार्यालय के पास, धमतरी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजक द्वारा बीमा सखी, इंश्योरेंस एडवाइजर (ग्रामीण एवं शहरी अभिकर्ता), फील्ड ऑफिसर/कलेक्शन ऑफिसर सहित कुल 490 पदों पर भर्ती की जाएगी। कैम्प के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम ₹6,000 से अधिकतम ₹12,500 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पूर्व में ऑनलाइन आवेदन कर अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *