Headlines

तेलीबांधा में डॉक्टर के घर चोरी, मौलीपारा का चोर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में डॉक्टर के सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान श्याम सोना के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की सोने की चेन, चांदी के 12 बेलपत्र, 89 हजार 495 रुपये नगद और सब्जी काटने का चाकू बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. स्नेहिल दीवान 18 नवंबर को परिवार के साथ वाराणसी जाने के लिए घर में ताला लगाकर निकले थे। 20 नवंबर को वापस लौटने पर उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली। घर के बाहर के गेट पर ताला लगा हुआ था, जबकि अंदर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने की चेन, चांदी के बेलपत्र, नगदी रकम और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था।

प्रार्थी की शिकायत पर तेलीबांधा थाना में अपराध क्रमांक 527/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूली चोरी

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर श्याम सोना, पिता देवी चरण सोना, निवासी मौलीपारा शाम बाजार, तेलीबांधा को थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना करना स्वीकार किया। उसने चोरी का सामान घर की छत पर जाने वाली सीढ़ियों के पास छिपाकर रखना बताया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चेन, चांदी के 12 बेलपत्र, 89 हजार 495 रुपये नगद और सब्जी काटने का चाकू बरामद कर जब्त किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *