आरंग के पास कार सवार 3 युवकों की मौत

रायपुर/आरंग। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित पारागांव के पास बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से दौड़ रही एक टाटा विस्ता (CG 04 HD 2156) अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान पारागांव के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे डिवाइडर से टकराई और उछलकर पोल से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

हादसे में हर्ष कुमार देवांगन (21 वर्ष) पिता जमुना प्रसाद, निवासी सरागांव थाना छुरा, हाल पता परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग;
राहुल देवांगन (20 वर्ष) पिता जमुना प्रसाद, निवासी सरागांव थाना छुरा, हाल पता परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग; थानू सतनामी (22 वर्ष) निवासी ओड़का, आरंग की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *