राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत पर CM साय का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर साधा निशाना

रायपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे डबल इंजन सरकार के कामकाज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास की जीत बताया है। सीएम साय ने कहा कि राजस्थान की जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश देकर एक बार फिर विकास और सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजस्थान के 10 नगर निगमों में से 7 पर भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लगातार बढ़ते जनविश्वास का परिणाम बताया। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता का समर्थन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोटा में राहुल गांधी ने जिस तरह ‘झूठ की गूंज’ फैलाने की कोशिश की थी, वहां कांग्रेस की हार ने उसकी राजनीति को करारा जवाब दिया है।सीएम साय ने दावा किया कि राजस्थान के चुनाव परिणामों ने देशभर में राहुल गांधी के कथित झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, सुशासन और काम के आधार पर अपना फैसला कर रही है।

भजनलाल शर्मा को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्थान में भाजपा की इस जीत के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। सीएम साय ने राजस्थान के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है और यह परिणाम आने वाले समय में पार्टी के लिए नई ऊर्जा का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *