दिल्ली। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का पुनर्गठन किया है। मंत्रालय की ओर से 16 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, नए बोर्ड का गठन तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, की अवधि के लिए किया गया है।
अधिसूचना में सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 3(1) तथा सिनेमैटोग्राफ (सर्टिफिकेशन) रूल्स, 2024 के नियम 3 के तहत केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पुनर्गठन की जानकारी दी गई है।नई सूची में 18 सदस्यों को शामिल किया गया है।
इनमें विनोद अनुपम, मनोज जोशी, अभिषेक जैन, रिकी केज, प्रियदर्शन, सुनील शेट्टी, हंसराज हंस, सुप्रिया यार्लगड्डा, यतिंद्र मिश्रा, रूपाली गांगुली, प्रीति जिंटा, नीला माधब पांडा, पंकज त्रिपाठी, प्रसेनजीत चटर्जी, पल्लवी जोशी, निशिगंधा वाड, वामन केंद्रे और रमेश पतंगे शामिल हैं।सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह पुनर्गठन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। नया बोर्ड फिल्मों के प्रमाणन से संबंधित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की जिम्मेदारियों के निर्वहन में कार्य करेगा।