रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने एक युवक को 110 नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एक युवक लालपुर ओवरब्रिज के नीचे आम्रपाली कॉलोनी के पास नशीली टैबलेट लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी की पहचान बिट्टू ध्रुव (21 वर्ष) निवासी कोड़ो-बोड़ो बस्ती, गुरमुख सिंह नगर, थाना न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर के रूप में की है।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नाइट्रा जेपम टैबलेट के 11 पत्ते, कुल 110 नग, बरामद हुए। इनका कुल वजन 62.07 ग्राम और कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई गई है।
इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद भी जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 16,300 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 328/2026, धारा 22(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को 18 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।