सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंघ के वरिष्ठ सदस्य एवं भाजपा नेता स्वर्गीय चरण सिंह अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय आज सूरजपुर स्थित स्वर्गीय अग्रवाल के निवास पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
स्वर्गीय चरण सिंह अग्रवाल के निधन से भाजपा एवं जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। इस दौरान परिजनों एवं उपस्थित लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
