महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला ग्राम बरोडाबाजार स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के लाइवलीहुड कॉलेज के द्वितीय तल पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। Polytechnic College
मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां 230 पदों पर भर्ती करेंगी। इनमें स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। rojgar mela
इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप या वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है।
अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। पदों की संख्या, योग्यता, वेतन और कार्यस्थल की विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क किया जा सकता है। जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर भी उपलब्ध है। mahasamund ki khabar