10 रुपये के नोट विवाद में ऑटो चालक की हत्या

तेलंगाना। हैदराबाद में 10 रुपये के नोट को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना रविवार शाम राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के वट्टापल्ली इलाके की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 10 रुपये के नोट को लेकर ऑटो चालक और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि कुछ लोगों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय एआईएमआईएम नेताओं की मौजूदगी में पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजेंद्रनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हमने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।” पुलिस घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *