CM साय ने डॉ. एमएस स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर किया नमन, कृषि क्षेत्र में योगदान को किया याद

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत में हरित क्रांति के जनक और महान कृषि वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. स्वामीनाथन के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय कृषि को समृद्ध बनाने, अन्नदाताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और देश को खाद्यान्न सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

सीएम साय ने कहा कि डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन ने अपने वैज्ञानिक योगदान और दूरदर्शी सोच से भारतीय कृषि के विकास को नई दिशा दी। कृषि और किसानों के हित में उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *