गणेश झांकी के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस का आदेश, रात 12 से सुबह 5 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज 28 सितंबर की रात गणेश झांकी चल समारोह के मद्देनजर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के अनुसार, यह प्रतिबंध रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

गणेश झांकी चल समारोह के दौरान शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। निर्धारित अवधि में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों को रायपुर शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

यातायात पुलिस द्वारा चल समारोह के दौरान आवश्यक डायवर्सन और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित प्रतिबंध का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *