Raipur : रातभर झांकी देखना पड़ा महंगा, मंगल बाजार के पास से MR की बाइक हुई चोरी

रायपुर। राजधानी में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान बाइक चोरी का मामला सामने आया है। गणेश झांकी देखने पहुंचे एक युवक की मोटरसाइकिल मंगल बाजार तिराहे के पास से चोरी हो गई। युवक ने काफी तलाश की, लेकिन बाइक का पता नहीं चलने पर आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दलदलसिवनी निवासी एमआर विनय वर्मा 29 सितंबर की रात गणेश विसर्जन झांकी देखने रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 T 7518 मंगल बाजार तिराहे के पास सड़क किनारे खड़ी की और झांकी देखने चले गए।

विनय वर्मा के मुताबिक, वह रात करीब 1 बजे बाइक खड़ी कर झांकी देखने गए थे। रात करीब 3 बजे जब वापस घर जाने के लिए वाहन के पास पहुंचे, तो वहां बाइक नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद उन्होंने आजाद चौक थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। चोरी गई बाइक वर्ष 2020 मॉडल की काले रंग की एसपी शाइन है, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।

गणेश विसर्जन झांकी के दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान बाइक चोरी की घटना सामने आने से वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *