Headlines

श्मशान घाट के पास सरपंच की हत्या, लाश मिलने पर परिजनों का आरोप

फरसगांव। बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के गाँव मोहपाल दिगानार के सरपंच मंगल सिंह मरकाम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सरपंच मोहपाल से कारागांव मार्ग पर स्थित श्मशान घाट और तालाब के पास संदिग्ध अवस्था में मिले। परिजन और अन्य लोग उन्हें तत्काल फरसगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मंगल सिंह मरकाम रात के समय अपने घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मोहपाल से कारागांव जाने वाले मार्ग पर श्मशान घाट और तालाब के पास वे संदिग्ध हालत में मिले।

परिजन उन्हें इलाज के लिए फरसगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

सरपंच की मौत के बाद परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने और घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *