CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, मंत्रालय में चल रहा अहम मंथन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक में विभागीय प्रस्तावों के साथ-साथ शासन की योजनाओं, नीतिगत मामलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश की नजर बनी हुई है।

बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी प्रेस वार्ता कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *