अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो के बाद 4 मनचलें गिरफ्तार

राजस्थान। अजमेर जिले के किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में एक इजरायली महिला पर्यटक के साथ अभद्र भाषा और अश्लील टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले का संज्ञान लेते हुए गांधीनगर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने वायरल वीडियो और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान

बताया गया कि किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में इजरायली महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और अश्लील टिप्पणियां करने का वीडियो सामने आया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। कार्रवाई के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

राजस्थान पुलिस ने कहा है कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और गरिमा सर्वोपरि है। पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर संपर्क करें। महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी कॉल की जा सकती है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *