CM साय ने सांसद महेश कश्यप और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप और छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महेश कश्यप को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि वे मां दंतेश्वरी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मां महामाया उन्हें यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

बता दें कि श्याम बिहारी जायसवाल का जन्म 1 अक्टूबर 1976 को हुआ था और वे छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *