Headlines

रायपुर में ऑटो वाले की लापरवाही ने ली यात्री की जान, नीचे गिरने के बाद चढ़ा दिया वाहन

रायपुर। मौदहापारा थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक ऑटो चलाने से एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो क्रमांक CG04QP0442 के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाया, जिससे यात्री विकास मिश्रा नीचे गिर गया। इसके बाद ऑटो उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे में विकास के सिर, बाएं जांघ और घुटने में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना मौदहापारा स्थित सुलभ शौचालय के सामने की बताई जा रही है। मृतक विकास मिश्रा बजरंग नगर, राधेश्याम आटा चक्की के पास, तात्यापारा वार्ड क्रमांक 38 का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, मामले में ऑटो चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लेते हुए घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *