Headlines

काजल पाल मौत मामले में अपडेट, पति शक के दायरे में

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। भखारा नगर पंचायत क्षेत्र में 25 वर्षीय काजल पाल का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शादी के करीब छह महीने बाद हुई इस घटना से परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। काजल की करीब छह महीने पहले भखारा निवासी युवक से शादी हुई थी।

पुलिस घटना के संबंध में दोनों परिवारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *