सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हा में एसी का कांपर वायर चोरी

बिलासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर अस्पताल परिसर में लगे तीन एसी के कॉपर और कूलिंग वायर काटकर ले गया। चोरी हुए वायर की कुल लंबाई करीब 15 मीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये है।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा की बीएमओ डॉ. निकिता कंवर ने बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम को ओपीडी में ताला लगाकर वह घर चली गई थीं। अगले दिन ड्यूटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने ओपीडी में लगे तीनों एसी चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सभी एसी चालू नहीं हुए।

इसके बाद उन्होंने एसी के बाहर की तरफ जाकर जांच की तो तीनों एसी के कॉपर वायर और कूलिंग वायर कटे हुए मिले। कुछ वायर बाहर लटके हुए थे। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। बिल उपलब्ध नहीं होने के कारण तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। बिल उपलब्ध होने के बाद बीएमओ ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शिकायत के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीनों एसी के कॉपर वायर और करीब 15 मीटर कूलिंग वायर काटकर चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *