Headlines

घर की बाड़ी में महुआ शराब बना रही महिला गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस ने बजरमुड़ा गांव में कार्रवाई करते हुए एक महिला को 11 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 2,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार तमनार पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मुड़ागांव, सराईटोला, कोलम, चितवाही, ढोलनारा और बजरमुड़ा क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बजरमुड़ा निवासी राजकुमारी सारथी अपने घर की बाड़ी में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बताए गए स्थान पर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान राजकुमारी सारथी (55 साल) पति भगत राम सारथी, निवासी बजरमुड़ा, थाना तमनार के कब्जे से कोल्ड ड्रिंक की बोतलों और जरिकेन में रखा कुल 11 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ।

पुलिस ने शराब को आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत थाना तमनार में कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *