Headlines

दुर्ग में हत्या, पीजी से युवक का शव बरामद

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक पीजी में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के पीछे हरिनगर स्थित पीजी में 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर चित्रेश सहारे (26) अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में एक महिला मित्र के साथ पहुंचा था। इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया। महिला मित्र से कथित दुर्व्यवहार की बात को लेकर भी विवाद बढ़ गया।

एएसपी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई हुई। आरोप है कि इसी दौरान वैभव और राजकुमार ने चित्रेश के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार पैर और जांघ में लगने से चित्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने वैभव मानकर (23) और राजकुमार यादव को हिरासत में लिया है। दोनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। चित्रेश के शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह, घटनाक्रम और चाकू से हमले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *