Headlines

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन CM साय ने मां दंतेश्वरी को किया नमन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को नमन किया। उन्होंने मां दंतेश्वरी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए समस्त प्रदेशवासियों पर माता रानी की कृपा सदैव बनी रहने की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि बस्तर की अधिष्ठात्री देवी मां दंतेश्वरी का पावन धाम आस्था, श्रद्धा और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां दंतेश्वरी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों पर सदैव बना रहे। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशभर में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *