त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026, नियुक्त किए रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण और अपीलीय अधिकारी

Three-Tier Panchayat Bye-Elections 2026: Registration, Assistant Registration, and Appellate Officers Appointed Three-Tier Panchayat Bye-Elections 2026: Registration, Assistant Registration, and Appellate Officers Appointed

धमतरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निर्वाचन अबिनाश मिश्रा ने त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के तहत ऐसे ग्राम पंचायत, जहां उप निर्वाचन कराया जाना है, के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अपीलीय अधिकारी नियुक्त किए हैं।

उन्होंने जनपद पंचायत धमतरी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह जनपद पंचायत कुरूद एवं मगरलोड के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरूद तथा जनपद पंचायत नगरी के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है।

इसी तरह जनपद पंचायत धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी के तहसीलदारों को संबंधित क्षेत्र के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मिश्रा ने अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *