छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियों से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक अलग-अलग तारीखों में रेल परिचालन प्रभावित रहने की सूचना दी है।

इस दौरान करीब 50 ट्रेनों के रद्द रहने की जानकारी सामने आई है। वहीं, कई ट्रेनें देरी से चलेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा।

रेलवे के इस निर्णय का असर छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित कई राज्यों के यात्रियों पर पड़ सकता है।

रेलवे के निर्धारित कार्य के दौरान झारसुगुड़ा रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। इसके कारण यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन के समय और निर्धारित मार्ग की जानकारी पहले से हासिल करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *