CM साय आज महासमुंद और दुर्ग दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे ग्राम गड़फुलझर में आयोजित ‘रामचण्डी दिवस -2026’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन हेलीपैड रायपुर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से ग्राम गड़फुलझर, विकासखंड बसना, जिला महासमुंद के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे ग्राम गड़फुलझर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे ‘रामचण्डी दिवस -2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:50 बजे वहां से प्रस्थान कर पुनः रायपुर के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से शिवराम मैदान, नंदिनी अहिवारा, जिला दुर्ग पहुंचेंगे।

यहां से कार द्वारा बानबरद कॉलेज ग्राउंड, अहिवारा पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *