रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। आज सुबह 7:24 बजे जारी इस चेतावनी के अनुसार, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। यह चेतावनी सुबह 10:24 बजे तक के लिए वैध बताई गई है।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

