5 फूड इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने पांच खाद्य निरीक्षकों की पदस्थापना और प्रभार क्षेत्रों में बदलाव का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

किसे कहां की मिली जिम्मेदारी?

1. जितेन्द्र वासुदेव: इन्हें पेंड्रारोड अनुविभाग में पदस्थ किया गया है। अब वे गौरेला विकासखंड के सभी ग्रामीण क्षेत्रों की शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जिम्मेदारी संभालेंगे। पहले उनके पास पेंड्रा विकासखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की दुकानों का प्रभार था।

2. राहुल सिंह राजपूत: इन्हें मरवाही अनुविभाग में पदस्थ किया गया है। उन्हें मरवाही विकासखंड की निर्धारित शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जिम्मेदारी दी गई है। पहले वे गौरेला विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों का प्रभार संभाल रहे थे।

3. नेहा पाटले: कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में पदस्थ नेहा पाटले को मरवाही और पेंड्रारोड अनुविभाग में जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें मरवाही विकासखंड की निर्धारित उचित मूल्य दुकानों का प्रभार सौंपा गया है।

4. आशीष पाण्डेय: इन्हें मरवाही अनुविभाग से पेंड्रारोड अनुविभाग में पदस्थ किया गया है। अब वे पेंड्रा विकासखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

5. अरविन्द चंद्रा: ये कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में पदस्थ रहते हुए गौरेला विकासखंड के शहरी क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का प्रभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *