दंतेवाड़ा। जिले में खराब मौसम और तेज बारिश की आशंका को देखते हुए आज मंगलवार को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान और अति बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
इन स्कूलों में रहेगा अवकाश
जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में आज एक दिन का अवकाश रहेगा। यह आदेश विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। शिक्षकों के लिए अवकाश लागू नहीं होगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला
मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। संबंधित अधिकारियों को आदेश की सूचना सभी विद्यालयों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।