रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर हादसा टला, दामाखेड़ा ओवरब्रिज पर ट्रक धू-धूकर जला

बलौदाबाजार। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह दामाखेड़ा ओवरब्रिज के ऊपर एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक में आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे तक मशक्कत करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। आखिरकार सुबह लगभग 5:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *