रायपुर के सिद्धि विनायक होटल की छत से कूदकर युवती ने की खुदकुशी

रायपुर। सिद्धि विनायक होटल की छत कूदकर युवती ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटना के बारे में बताया कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित सिद्धि विनायक होटल के छत से युवती द्वारा कूदकर आत्महत्या कर लिया गया है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मृतका की पतासाजी की गई, जिसके बाद मृतका की शिनाख्त हनी गुप्ता पिता दीपक गुप्ता उम्र 25 साल निवासी एमआईजी 13 थाना चक्रधर जिला रायगढ़ हाल निवासी राजधानी विहार म.नं. 02 सड्डू थाना विधानसभा रायपुर के रूप में की गई।

जांच के दौरान टीम के सदस्यों को मृतका हनी गुप्ता के गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनो द्वारा 7 मार्च को थाना विधानसभा में गुम इंसान क्र 42/2026 दर्ज कराया गया था जिसमें विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा 11.03.2026 को गुमइंसान मृतक कु. हनी गुप्ता को दस्तयाब कर लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *