Headlines

रायपुर में नीम करोली बाबा भक्त मंडल ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, भक्तों ने की आरती

रायपुर। राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित हनुमान मंदिर, काली माता मंदिर में नीम करोली बाबा भक्त मंडल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ, विनय चालीसा पाठ एवं हनुमान लला की आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पाठ कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम का आयोजन शरद राठौर द्वारा किया गया। वे इस अवसर पर आरती प्रमुख भी रहे। आयोजन में भक्त मंडल के संयोजक राजीव श्रीवास्तव, विजय चित्रिव तथा शरद राठौर अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यकारिणी की विभिन्न समितियों के प्रमुख सुभाष वर्मा, रेणुका सुब्बा, संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस धार्मिक आयोजन में लगभग 30 से 40 भक्त शामिल हुए। हनुमान चालीसा पाठ और आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती एवं श्रद्धालुओं की मंगलकामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *