Headlines

रायपुर के रोहिणीपुरम में करम पूजा पर्व महोत्सव में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के रोहिणीपुरम में आयोजित करम पूजा पर्व महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक करम पूजा पर्व में सहभागिता की।

करम पूजा आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, सामुदायिक एकता और लोक परंपराओं का संदेश देता है।

रोहिणीपुरम में आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोक विरासत की झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *