Headlines

गंदगी की शिकायत मिलते ही मिनीमाता गार्डन और नमस्ते चौक में चला सफाई अभियान

रायपुर। गंदगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम जोन-2 ने पंडरी स्थित मिनीमाता गार्डन परिसर और देवेंद्र नगर के नमस्ते चौक में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान संबंधित स्थानों से कचरा और गंदगी हटाकर साफ-सफाई की गई। नगर निगम ने मौके पर कार्रवाई कर जनशिकायतों का त्वरित निराकरण किया।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-2 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता पी.डी. धृतलहरे और जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर सफाई कराई।

शिकायतों पर तत्काल हुई कार्रवाई

नगर निगम की टीम ने मिनीमाता गार्डन परिसर और नमस्ते चौक देवेंद्र नगर में गंदगी हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की। निगम ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जोन स्तर पर उनका त्वरित निराकरण किया।

नगर निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखना और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *