रेपिस्ट आसाराम बापू का अंध भक्त निकला प्राचार्य, आत्मानंद स्कूल में ‘संस्कार सरिता’ किताब वितरण से हंगामा

बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में विद्यार्थियों को ‘संस्कार सरिता’ नाम की किताब बांटे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में स्कूल के प्राचार्य पर किताब वितरित करवाने का आरोप लगा है। मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों को पुस्तक दिए जाने के बाद कुछ परिजनों ने नाराजगी जताई है। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संज्ञान लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को जांच के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में मिडिल कक्षा के विद्यार्थियों को ‘संस्कार सरिता’ नाम की पुस्तक वितरित की गई। पुस्तक को लेकर विवाद सामने आने के बाद परिजनों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि यह किताब रेपिस्ट आसाराम बापू से संबंधित है।

DEO ने लिया संज्ञान, जांच के निर्देश

मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश जारी किए हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर तथ्यों का पता लगाने को कहा गया है।

फिलहाल जांच पूरी होने और संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पुस्तक किसके निर्देश पर बांटी गई और इसके पीछे क्या उद्देश्य था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *