Headlines

जिंदल प्लांट के कर्मचारी के रूप में हुई अज्ञात शव की पहचान

रायगढ़। जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास 24 अक्टूबर को मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय योगेश कश्यप के रूप में हुई है। वह उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर में अपनी मां के साथ रहता था। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुंचकर शव की पहचान की।

पुलिस के अनुसार, योगेश के पिता जिंदल प्लांट में काम करते थे। योगेश की एक तीन साल की बेटी है। वह पूंजीपथरा स्थित बीएस प्लांट में काम करता था। परिजनों ने बताया कि जब योगेश एक-दो दिन तक घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। सोशल मीडिया पर हत्या की खबर देखने के बाद परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां शव की पहचान हुई।

योगेश की मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार सदमे में है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

इस मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी योगेश सारथी और चार विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। सभी को रिमांड पर भेजा जा चुका है।

पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि मामले में ठोस साक्ष्य जुटाकर न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पत्र पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *