दोपहर का मौसम बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी! कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, देवभोग, मुंगेली, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर सहित कई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।इसके अलावा सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बेमेतरा जिलों में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले 48 घंटे में भी बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भी कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और कोरबा जिलों में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं सरगुजा, जशपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और जांजगीर-चांपा जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *