MP NEWS : 12 IPS अफसरों के तबादले

भोपाल। गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 12 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ पुलिस मुख्यालय और विभिन्न वाहिनियों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, रघुवंश कुमार सिंह को अलीराजपुर से पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, दीपक कुमार शुक्ला को 32वीं वाहिनी, विसबल उज्जैन से हटाकर नर्मदापुरम जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

साई कृष्ण एस. थोटा को नर्मदापुरम से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। वीरेंद्र जैन को बैतूल से भोपाल में यातायात पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

पन्ना, हरदा और बैतूल में नई पदस्थापना

आदेश के अनुसार, निवेदिता नायडू को पन्ना से 10वीं वाहिनी, विसबल सागर में सेनानी बनाया गया है। अंकित जायसवाल को रेल भोपाल से हरदा जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि अमित सक्सेना को पुलिस मुख्यालय भोपाल से बैतूल जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, सत्यसाची सराफ को इंदौर के सायबर से पन्ना जिले में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समर वर्मा को उज्जैन से अलीराजपुर जिले में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वाहिनियों और पुलिस मुख्यालय में भी फेरबदल

अभिषेक आनंद को 15वीं वाहिनी, विसबल इंदौर का सेनानी बनाया गया है। उन्हें पीटीसी इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

मृत्युंजय सोमवंशी को 21वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर का सेनानी बनाया गया है। उन्हें 14वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, शशांक को हरदा से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *