चक्रवात अर्नब : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने CM साय समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

रायपुर/दिल्ली। चक्रवात अर्नब के प्रभाव के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां कम करने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

चक्रवात के प्रभाव से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें सक्रिय हो गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें जल्द से जल्द जरूरी सहायता उपलब्ध कराना है।

प्रभावित राज्यों में स्थिति का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (IMCT) जल्द भेजी जाएगी। यह टीम हालात का आकलन करेगी, जिसके आधार पर आगे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

केंद्र सरकार ने दिया सहयोग का भरोसा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रभावित राज्यों को भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है। राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि चक्रवात से प्रभावित लोगों की कठिनाइयों को कम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *