शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर CM साय ने जताया शोक, बोले- मां का जाना अपूरणीय क्षति

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी काशी बाई के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

सीएम साय ने आगे कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शिवराज सिंह चौहान एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन ‘ॐ शांति’ के साथ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *