जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश, उत्तराखंड CM ने की पुष्टि  

उत्तराखंड। चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से फाटा जा रहा एक हेलिकॉप्टर लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हालांकि, अभी तक हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद नहीं हुआ है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें उसकी तलाश में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है। उसकी लोकेशन अचानक गायब होने के बाद तलाश शुरू की गई। खोज अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं, लेकिन क्षेत्र में खराब मौसम के कारण तलाश में बाधा आ रही है।

पैसेंजर मैनिफेस्ट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे। इनमें पांच यात्री चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व शामिल बताए जा रहे हैं। इनके अलावा पायलट हिमांशु के भी हेलिकॉप्टर में मौजूद होने की जानकारी है। हालांकि, यात्रियों और पायलट की वर्तमान स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *