Headlines

Bilaspur : बिजली सब स्टेशन में हादसा, कर्मचारी की मौत

बिलासपुर। जिले के तखतपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय स्टेशन ऑपरेटर अमन साहू की मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि ऑपरेटर को काम के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, अमन साहू ठेका कंपनी के अंतर्गत ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बीती रात वह सब स्टेशन में ड्यूटी कर रहा था। रातभर ड्यूटी के बाद सुबह जब दूसरा ऑपरेटर कार्यभार संभालने पहुंचा, तो अमन कार्यालय में अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑपरेटर की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है।

घटना हिर्री थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *