चंडीगढ़। मुबारक हो! यूट्यूबर अरमान मलिक पांचवें बच्चे के पिता बन गए हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने बेटे को जन्म दिया है। पायल की डिलीवरी एक अप्रैल को होनी थी, लेकिन अचानक पेट में दर्द उठने की वजह से इमरजेंसी में उनकी डिलीवरी करानी पड़ी।

बेटे के जन्म के बाद पूरी मलिक फैमिली खुशी से गदगद हो गई है. परिवार में जश्न का माहौल है। पायल के बेटे को गोद में लेकर उनकी सौतन कृतिका इमोशनल हो गईं, उनकी आंखों में आए ये आंसू खुशी के थे। कृतिका ने पायल और उनकी बेटी के वेलकम में हॉस्पिटल का रूम सजाया।
पायल और कृतिका चाहते थे कि उनके घर बेटी हो, लेकिन शायद भगवान को कुछ और मंजूर था। कृतिका जिस तरह पायल की खुशी में खुश हैं. वो देखकर फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फैन्स का कहना है कि ये दोनों सौतन कम और बहनें ज्यादा हैं। कृतिका जिस तरह पायल की खुशी में खुश हैं. वो देखकर फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. फैन्स का कहना है कि ये दोनों सौतन कम और बहनें ज्यादा हैं।

अरमान भी पांचवें बच्चे के पिता बनकर खुश हैं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें इसके बाद बच्चा ना करने की सलाह दी है।