Headlines

राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान की रैली, हताशा और परिवारवाद को बचाने की कोशिश : धरमलाल कौशिक

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणदास महंत के बयान पर तीखा तंज कसा है। कौशिक ने कहा कि जो लोग खुद लोकतंत्र को बंधक बनाकर रखते थे, आज वही लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं, यह जनता के बीच सबसे बड़ा भ्रम फैलाने का प्रयास है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक कौशिक ने कहा कि भाजपा मौलिक अधिकार नहीं छीन रही, बल्कि कांग्रेस के 60 साल के कुशासन में छीने गए अधिकारों को गरीब, आदिवासी और पिछड़ों को वापस दे रही है। असली वोट चोरी तो कांग्रेस ने दशकों तक की है। फर्जी मतदान के दम पर सत्ता हथियाना कांग्रेस की संस्कृति रही है।

आज जब चुनाव आयोग और जनता ने इस वोट चोरी पर ताला लगा दिया है, तो राहुल गांधी जी को वोट चोरी का भ्रम हो रहा है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली लोकतंत्र बचाने के लिए नहीं, बल्कि एक परिवार को बचाने और अपनी डूबती हुई पार्टी में जान फूंकने के लिए है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में यह रैली नहीं, बल्कि हताश कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन है, जिसे देश की जनता पहले ही नकार चुकी है।

चरणदास महंत जी छत्तीसगढ़ की जनता को दिल्ली बुलाने से पहले अपने आप में स्पष्ट कर लीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 5 साल में लोकतंत्र का क्या हाल किया था, जनता भूली नहीं है।

कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भाजपा लोकतंत्र को मानती है, संविधान को मानती है और बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *