धमतरी। जिले में मिलेट्स (श्रीअन्न) की खेती को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, किसानों की आय बढ़ाने तथा आमजन को पोषणयुक्त आहार की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पहली बार “मिलेट्स महोत्सव” का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर प्रातः 11 बजे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देशभर में “मिलेट्स मैन” के नाम से विख्यात पद्मश्री डॉ. खादर वल्ली रहे। उन्होंने किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेट्स केवल भोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और आत्मनिर्भर खेती का आधार हैं।
डॉ. खादर वल्ली ने किसानों को सीधे खेती से जोड़ते हुए बताया कि मिलेट्स की फसल-
. कम पानी, कम लागत और कम रासायनिक खाद में तैयार होती है,
. सूखा, बाढ़ और जलवायु परिवर्तन जैसी परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन देती है,
. पारंपरिक धान की तुलना में जोखिम कम और मुनाफा अधिक देती है।
उन्होंने बताया कि कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा जैसे श्रीअन्न में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन एवं सूक्ष्म पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग और पाचन संबंधी समस्याओं में अत्यंत लाभकारी हैं।
डॉ. वल्ली ने किसानों से आह्वान किया कि वे रासायनिक खेती से हटकर प्राकृतिक एवं जैविक तरीके से मिलेट्स उत्पादन अपनाएं, जिससे स्वास्थ्य के साथ-साथ बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके। इस मौके पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि “मिलेट्स आज केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि रोजगार, स्टार्टअप और महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन चुका है। ऐसे आयोजनों से जिले में नई कृषि संस्कृति विकसित होगी।”
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि “मिलेट्स की खेती छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभकारी, टिकाऊ और सुरक्षित विकल्प है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों की आमदनी में स्थायी वृद्धि होगी।” कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में मिलेट्स को कृषि नवाचार का केंद्र बनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि किसानों को बीज, प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, उत्पादित मिलेट्स की खरीदी एवं विपणन हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है, स्व-सहायता समूहों को मिलेट्स आधारित मूल्य संवर्धित उत्पाद (आटा, लड्डू, कुकी, स्नैक्स) से जोड़ा जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मिलेट्स को केवल फसल नहीं, बल्कि आर्थिक सुरक्षा और स्वस्थ भविष्य की खेती के रूप में अपनाएं।
कार्यक्रम के अंत में महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर द्वारा जिले के प्रगतिशील किसानों को मिलेट्स के उन्नत बीज वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में जिले में उत्पादित विभिन्न मिलेट्स एवं उनसे बने पोषक, स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर स्वाद लिया। श्री वल्ली ने धमतरी जिले के किसानों द्वारा उत्पादित मिलेट्स की प्रशंसा की तथा मिलेट्स की खेती और अधिक करने के लिए किसानों को प्रेरित भी किया।
समापन अवसर पर जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की ओर से पद्मश्री डॉ. खादर वल्ली को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Hierapolis theater tour I was a bit nervous booking online but TravelShop made everything so easy and stress-free. Got instant confirmation, clear instructions, and the price was unbeatable. The resort exceeded our expectations – amazing pool, delicious food, perfect location. Thank you for making our family holiday unforgettable! https://linkme.bio/travelshopbooking