Headlines

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में संपन्न हुआ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026, CM साय भी हुए शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार शाम नवा रायपुर अटल नगर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे।

राज्योत्सव के समापन समारोह में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और विकास यात्रा की झलक देखने को मिली। समारोह के दौरान प्रदेश की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित करने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह को छत्तीसगढ़ के 26 वर्षों के सफर, उपलब्धियों और सांस्कृतिक विरासत के उत्सव के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *