Headlines

नगरीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए ‘प्रदेश चुनाव टोली’ की घोषणा की है।

गठित चुनाव टोली मे संतोष पाण्डेय – प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद, अखिलेश सोनी – भाजपा प्रदेश महामंत्री, भूपेन्द्र सवन्नी – अध्यक्ष राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा), सौरभ सिंह – अध्यक्ष खनिज विकास निगम, ​किशोर राय – प्रदेश संयोजक नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, प्रफुल विश्वकर्मा – अध्यक्ष लौह शिल्पकार विकास बोर्ड और पंकज कुमार झा – मीडिया सलाहकार को शामिल किया गया है। टोली के ​पदेन सदस्य के रूप में सुनील पिल्लई – भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक, मितुल कोठारी – भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक और हेमंत पाणिग्रही – भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक शामिल किया गया है।

इसी प्रकार आगामी नगरीय निकाय चुनावों और उपचुनाव के मद्देनजर प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची घोषित की गई है : ​रायगढ़ जिला की नगर पंचायत तमनार के लिए लखनलाल साहू को प्रभारी और श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव व जोगेश लाम्बा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

​धमतरी जिला की नगर पंचायत बड़ी करेली में शशि पवार को प्रभारी और अरूण सार्वा व ज्योति चंद्राकर सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। ​सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला की नगर पंचायत बिलाईगढ़ में केवल अध्यक्ष पद के उपचुनाव हेतु केदार गुप्ता को प्रभारी और चन्द्रकुमार पटेल व श्रीमती अल्का चंद्राकर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *